युद्ध के चलते गैस व पेट्रोल के दाम हुए बेकाबू
नमस्कार दोस्तों वर्तमान समय में चल रहे युद्ध के कारण भारत में गैस और पेट्रोल की कमी अब साफ साफ दिखाई देने लगी है । युद्ध के कारण कई देशों की रिफाइनरी और पाइपलाइन को नुकसान हुआ है । भारत में भी गैस की कमी हर जगह नोटिस की गई है । गैस के लिए लोगो को लंबी लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है । हालांकि मौजूदा सरकार ने गैस व पेट्रोल की कमी वाली समस्त खबरों को मात्र एक अफवाह बताया है । मौजूदा हालातों को देखते हुए लोगों को ऊर्जा के अन्य साधनों पर ध्यान देना चाहिए तथा एलपीजी का कम इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि अगर युद्ध और लंबा चला तो सच में एलपीजी व पेट्रोल की कमी देखने को मिलेगी । इसकी वजह से कुछ सेक्टर जैसे होटल आदि ज्यादा प्रभावित हुए है । भारत पर इसका असर क्यों:- भारत पर इसका ज्यादा असर इसलिए है दोस्तों क्योंकि भारत अपनी जरूरत का ज्यादा हिस्सा आयात करता है । कई देशों ने पेट्रोल व गैस का निर्यात बंद कर दिया है इससे दूसरे देशों में कमी ओर बढ़ गई है । इसी वजह से हाल ही में देश में भी गैस के दाम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है । लोगो को समय से गैस उपलब्ध हो सके तथा इसकी कालाबाज...